महिलाओं की सुरक्षा के लिए भरवाया शपथ पत्र

लखीमपुर खीरी , 206

निघासन-खीरी। जिले में लगभग एक माह उपरांत महिलाओं से जुड़े मामलों में बाढ़ सी आ गई है। ऐसा लगता है कि अपराधी पुलिस को चुनौती देकर घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हर एक घटना के तुरंत बाद जिले में कहीं ना कही से अस्मत लूटने की खबर सुनने को मिलती है। महिला अपराध बढ़ने से पुलिस हर तरह से महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए नए तरीके अपनाकर इसे रोकने के प्रयास में है। जिसे मद्देनजर रखकर निघासन प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर जनपद में महिला अपराध के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर संजीदा दिखे। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं के उत्पीड़न, छेड़छाड़ व दुराचार करने वाले व अन्य मामलों से जुड़े लोगों को कोतवाली बुलाकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया है। लोगों को शपथ दिलाकर शपथपत्र भी भरवाया है। महिलाओं से जुड़े अधिक मामलों को देख जनपद भर की पुलिस सक्रियता के साथ रोकथाम करने में जुटी है। भरवाए गए बिंदुवार शपथपत्र में महिलाओं का सम्मान सुरक्षा की जिम्मेदारी अब इन्ही लोगों के कंधों पर डाली गई है। महिला अपराध जैसे छेड़छाड़ व दुराचार में संलिप्त लोगों को बुलाकर एक-एक बॉन्ड भरवाया गया है। जिसमे शपथ दिलवाई गई है कि भविष्य में महिलाओं से जुड़ी दोबारा कोई भी कृत्य नही किया जाएगा। यदि गांव में किसी तरह का महिला उत्पीड़न हो रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना देकर उसे रोकने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
 

Related Articles

Comments

Back to Top