जमानत पर छूट कर आए लोगों को दी सख्त हिदायत

लखीमपुर खीरी , 117

मितौली-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी सत्येंद्र कुमार द्वारा विशेष रूप से संचालित अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य को लेकर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ पूर्व में किए गए अपराध के अभियुक्त जो जमानत पर छूट कर आए थे उनको थाना मुख्यालय बुलाकर सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध ना करें अगर किसी के द्वारा किसी भी तरह का कोई अपराध किया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। थाना अध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाज मे अपराध करने वाले व्यक्तियों की जगह जेल में होगी अपराधी चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो उन्हें किसी भी कीमत में बक्शा नही जायेगा। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो अपराध छोङ़कर सामाजिक जीवन व्यतीत करना चाहे गे उन्हें पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में सामाजिक जीवन जीने का अवसर दिया जाएगा।
 

Related Articles

Comments

Back to Top