बृजेश त्रिपाठी बने मोहम्मदी कोतवाल

लखीमपुर खीरी , 124

मोहम्मदी-खीरी। संजय त्यागी को हटाकर उनके स्थान पर बृजेश त्रिपाठी को कोतवाल का चार्ज देकर भेजा गया। नियुक्ति आदेश का अनुपालन करते हुए श्री त्रिपाठी ने आनन-फानन मोहम्मदी आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री त्रिपाठी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रान्च से मोहम्मदी भेजे गए हैं, 2001 बैच के श्री त्रिपाठी इससे पूर्व धौरहरा, ईसानगर, मैलानी तथा क्राइमब्रान्च में कार्यभार संभाल चुके हैं। जनपद में ये उनकी चैथी पोस्टिग है। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले श्री त्रिपाठी ने अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top