मेवालाल हत्या कांड का खुलासा

लखीमपुर खीरी , 132

सिंगाही-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व सीओ निघासन कि अगुवाई में सिंगाही पुलिस ने मेवा लाल हत्या कांड का खुलासा करते हुये तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सिंगाही प्रदीप सिंह ने बताया कि वह अपने हमराहियों के साथ जुर्म व जरायम की रोकथाम के लिये थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे तभी जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मेवा लाल हत्या कांड से सम्बंधित अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में घोसियाना तिराहे पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं, यदि जल्दी किया जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मय पुलिस बल वहां पर पहुँचा तो देखा गया कि तीन लोग घोसियाना तिराहे पर खड़े हैं, पुलिस को देख कर हड़बड़ा कर भागने की कोशिश की तभी उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश ,मुनेश, धर्मेश पुत्र गण साहब लाल निवासी ग्राम ऐली थाना सिंगाही के रूप में हुई है अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व अभियुक्त की निशानदेही पर उनके मकान से घटना में प्रयुक्त धार दार लोहे की बगौड़ी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने मे सफल पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सिंगाही प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक बाबू राम, हेडकांस्टेबल राजेश्वर सिंह, का0 अरुण कुमार शामिल रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top