राजपुरोहित गम्भीर घायल

लखीमपुर खीरी , 121

निघासन-खीरी। क्षेत्र के अंतर्गत झण्डी चैराहा से कुर्मिनपुरवा होते हुऐ अपने घर बरोठा बाइक सवार भास्कर त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र त्रिपाठी निवासी ग्राम पोस्ट बरोठा जिला लखीमपुर का मूल निवासी है। जो झण्डी राजा राजराजेश्वर सिंह के पैतृक गांव झण्डी मे राजपुरोहित का कार्य करता है। जो कल लगभग शाम 6.30 बजे वहीं से अपने घर बरोठा वापस जा रहे थे। जिन्हे कुर्मिनपुरवा सेन्टर के पास बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है और बाइक सवार भास्कर त्रिपाठी के सिर मे चोट आई है एवं हाथ की उगलियों मे चोट आई हैं जिससे बाइक सवार की हालत नाजुक है। इसकी सूचना उनके पिता राजेन्द्र त्रिपाठी ने कोतवाली निघासन मे दर्ज करा दी है। जिन्हे कोतवाल दिलेश सिंह ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। मौके पर तत्काल पहुंचे झण्डी चैकी प्रभारी राहुल सिंह ने अपने हमराहियों की मदद से व डायल 112 की सहायता से मरीज के परिवारी जनो ने किराये की गाड़ी से तत्काल सरकारी अस्पताल लखीमपुर पहुँचाया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ इलाज के रेफर कर दिया गया।
 

Related Articles

Comments

Back to Top