एक कोतवाल व तीन चैकी प्रभारी सस्पेंड पांच को कठोर चेतावनी ताबड़तोड़ कार्यवाही से पुलिस में हड़कंप
लखीमपुर खीरी Aug 28, 2020 at 07:44 PM , 130लखीमपुर खीरी। पुलिस विभाग की गहन समीक्षा करने के पश्चात् आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने लखीमपुर में अपराध पर अंकुश न लगा पाने के लिए कोतवाल मोहम्मदी संजय त्यागी, प्रभारी पुलिस चैकी बेहजम दिनेश कुमार सिंह, प्रभारी महेवागंज चैकी पारस नाथ यादव को सस्पेंड कर दिया। प्रभारी कफारा कमलेश राजभर की जांच, एसओ पलिया भानु प्रताप सिंह, एसओ निघासन दिलेश कुमार सिंह, एसओ भीरा अजय राय को कठोर चेतावनी दी है। कोतवाल लखीमपुर सुनील कुमार सिंह को भी आईजी ने कठोर चेतावनी दी है। प्रभारी रेहरिया मनोज कुमार पाठक को भी कठोर चेतावनी दी है। एसपी सतेंद्र कुमार ने बांकेगंज चैकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कम्प है।






_page-0001.jpg)
























Comments