आधार अपडेट न होने से प्रवासी कामगार संकट में
लखीमपुर खीरी Aug 28, 2020 at 07:37 PM , 115मैगलगंज खीरी। आधार अपडेट न होने की स्थिति में प्रवासी कामगार संकट में हैं बताते चलें कि वर्तमान समय मे पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है देश में भी यह महामारी किसी चुनौती से कम नही है ऐसे समय में गरीब किसानों मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है हालांकि सरकार ने इस आपदा के समय में भी गरीब किसान मजदूरों का पूरा सहयोग करने का भरसक प्रयास किया है इनके जीविकोपार्जन हेतु अनेक योजनायें भी चलाई हैं फिर भी इन योजनाओं के लाभ हेतु आवश्यक कागजी कार्यवाही की आवश्यकता होती है जिसमें सबसे अहम आधार कार्ड की भूमिका है इस सम्बंध में प्रवासी कामगार सबसे अधिक पशोपेश स्थिति में है क्योंकि वे अन्य राज्यों से अपने गृहराज्य में आये हैं जिस कारण उनका पता पूर्व राज्य का ही आधार कार्ड पर अंकित है जिससे उनके राशन कार्ड,जनधन खाते जॉब कार्ड इत्यादि नही बन पा रहे हैं मैगलगंज कस्बे में भी ऐसे प्रवासी कामगारों की संख्या बहुतायत है लेकिन यहां पर आधार केन्द्र के नाम पर कस्बे के डाकघर में आधार मशीन तो है।लेकिन डाककर्मी आधार कार्ड बनवाने जाने वालों को सीधे तौर पर मना कर देते हैं।ऐसा नही है कि यहाँ पर आधार कार्ड न बनते हों।लेकिन कुछ चहेते लोगों के लिए ही ये सेवा है।शेष लोगों को कहीं मशीन खराब होने या फिर स्टाफ की कमी का हवाला देकर उल्टे पांव खिसका दिया जाता है।इससे परेशान होकर व्यक्ति इस कोरोना महामारी में भी आधार कार्ड के चक्कर में इधर उधर चक्कर काटने पे मजबूर है।






_page-0001.jpg)
























Comments