फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव

लखीमपुर खीरी , 161

लखीमपुर खीरी। कोतवाली गोला क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चैरठिया निवासी स्वर्गीय कामता प्रसाद के करीब 23 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर की लाश गाँव के बाहर पेंड़ की डाल से फांसी के फंदे पर झूलती पायी गयी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी,घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। ग्रमीण विभिन्न प्रकार की चर्चा कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि लालबहादुर अपने हिस्से की जमीन बेंच दिया था,जो आवारा किस्म का व्यक्ति था, माँ से अनबन थी,बताते हैं वह अपने भाईयों के पास रहती है। जब कि  लालबहादुर गाँव के ही एक अपने बिरादरी के यहाँ  रहता था।  एक बाईक भी इसके पास लोगों ने देखी है। जिसको किसी जुवाँरी के पास रखे होने की चर्चाएं भी हैं। ग्रामीण चर्चा कर संका जाहिर कर रहे हैं कि लालबहादुर की मौत हत्या है या आत्महत्या,जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top