बिजली उपभोक्ताओं ने की मांग कि रात में न करें कटौती
लखीमपुर खीरी Aug 28, 2020 at 07:37 PM , 102लखीमपुर खीरी। कस्ता बिजली विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी के कारण मितौली बिजली उप केंद्र द्वारा संचालित कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति आए दिन रात्रि को 2 से 3 घंटे के बीच में कटौती की जा रही है जैसा कि 27 अगस्त को 9 बजे रात से 11-30 बजे रात तक बिजली संचालित नहीं हुई थी इस प्रकार बिजली उपभोक्ताओं में तो रोष व्याप्त है किंतु ग्रामीण क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों द्वारा अंधेरे का लाभ उठाकर घटनाएं भी घटित होने की प्रबल संभावनाएं रहती हैं ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन से बिजली उपभोक्ताओं ने मांग की है की रात में कटौती न कर दिन में कटौती की जाए जिससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े पूर्व में कस्ता फीडर की बिजली समस्या को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा की गई शिकायत पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी द्वारा कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति 18 से 22 घंटे संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे कुछ दिन तक बिजली व्यवस्था का संचालन तो ठीक तरीके से किया गया किंतु वर्तमान समय में कुल मिलाकर 12 घंटे की सप्लाई हो रही है ऐसी स्थिति में बिजली उपभोक्ताओं ने जिले पर आ रहे मंडलायुक्त से बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत करने का मन बना लिया है समय रहते कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति को शुद्र न किया गया तो बिजली उपभोक्ता धरना प्रदर्शन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक अपनी मांग रख सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।






_page-0001.jpg)
























Comments