कोतवाल का निलम्बन आदेश वापस लेने की मांग कर रहे नागरिक
लखीमपुर खीरी Aug 28, 2020 at 07:36 PM , 98पलियाकलां-खीरी। मोहम्मदी में अपने कार्यालय मे हुई अपराधिक घटनाओ को तुरन्त खुलासा एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर उन्हे जेल भेजने तथा क्षेत्रीय जनता को संतुष्ट रखने वाले कोतवाली प्रभारी रहे संजय त्यागी को प्रोत्साहित करने के बजाए उन्हे निलम्बित किये जाने की जानकारी होने पर नगर वासी ही नही पूरे क्षेत्र के लोग भौचक्के से है। महिला उत्पीड़न के प्रति अत्याधिक संजग रहने वाले तथा दोषियो के दुश्मन बेगुनाहो के हमदर्द रहे कोतवाली प्रभारी रहे संजय त्यागी अपनी कार्यशैली एवं कोतवाली आने वाले हर फरियादी की बात सुनकर उसे सन्तुष्ट करने के चलते जनता में अपने अल्प समय में ही खासे लोकप्रिय हुए तथा अपराध एवं अपराधियो के प्रति सख्त रूख अपनाने के चलते अधिकांश अपराधो पर अंकुश लगा लिया था साथ ही पिछले कार्यकालो में यहां नगर व क्षेत्र में जो जनता में पुलिस की खराब छवि बन गयी थी उसको साफ करने के साथ-साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियो से लेकर हर छोटे-बड़े नेता को संतुष्ट रखने में माहिर श्री त्यागी को उनकी कार्यशैली के लिये पुरकृत किये जाने के बजाए उन्हे निलम्बन का दिये गए तोहफे से स्टाफ ही नहीं हर कोई भौचक्का है तथा लोग उच्च अधिकारियो के द्वारा उठाये गये इस कदम को गलत फैसला बता रहे है। नगरवासी निलम्बन आदेश वापस लिये जाने की मांग कर रहे है।






_page-0001.jpg)
























Comments