*प्रदेश के कई जनपदों के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की*

लखनऊ , 17

*लखनऊ।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में अपनी आस्था जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री के समक्ष तथा जनपद सीतापुर से सांसद राकेश राठौर तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की मौजूदगी में जनपद सीतापुर से आई0पी0एफ0 की केन्द्रीय कमेटी की सदस्य एवं मजदूर किसान मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रावत, जागरूक नागरिक मंच की प्रदेश अध्यक्ष रोशनी गुप्ता, लोक गायिका समीक्षा गौतम, ज्योति भारती, मनरेगा मजदूर नेता मीना सचान एवं रामदेवी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यायल लखनऊ पर पार्टाी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।  इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, तारिक सिद्दीकी, अरशद आज़मी, अब्दुल्लाह शेर खान, कृपेश त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव देश में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। 

उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़़ रही है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएगी। सिर्फ कांग्रेस ही है जो देश को एकजुट रखने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की वास्तविक विचारधारा रखती है।

इसी क्रम में आज प्रदेश के जनपद बरेली, कानपुर, अमरोहा तथा लखनऊ से सुंदर प्रकाश कश्यप, डॉ0 कमल कश्यप, कृष्णा कश्यप, रणधीर सिंह यादव, अमित कश्यप, बृजमोहन कश्यप, डॉ0 सूरजपाल कश्यप, सेवा राम कश्यप (पूर्व प्रधान), विजय मैसी, लालाराम कश्यप, बालक राम (प्रधान जी), आकाश यादव पूरनलाल कश्यप, रामसेवक कश्यप (पूर्व प्रधान), गुफरान अहमद, हाजी अकील लाला, यूनुस अली, शोएब, आसिफ अली, डॉ0 जुनैद सहित कई गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Comments

Back to Top