*रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोह* *उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित* *माही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृत*

अन्य खबरे , 26

लखनऊ, 17 मई। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली दो दिवसीय बयालीसवीं रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस और अवार्ड समारोह इको आफ शक्ति में वैचारिक आदान प्रदान के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये क्लबों और युवाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट प्रतिनिधि माही भान के संयोजन में हुए समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पर्यावरण, साक्षरता,  संस्कृति, खेल और सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों की परियोजनाओं  को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और उनके प्रतिनिधियों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.आशुतोष अग्रवाल, अमित आहूजा, कामदेश्वर सिंह और माही भान ने पुरस्कृत और सम्मानित किया।
इनमें मिर्जापुर के अभिषेक सिंह को बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड, मऊ के सूर्यांशु जायसवाल को द्वितीय तथा टेक्नो कॉलेज की विशाखा सिंह व देवरिया रोट्रैक्ट  क्लब देवरिया को संयुक्त रूप से तृतीय अवार्ड दिया गया।
मिर्जापुर गौरव रोट्रैक्ट क्लब को फर्स्ट बेस्ट क्लब, प्राइड को द्वितीय, टेक्नो क्लब को तृतीय और देवरिया को चौथे बेस्ट क्लब के तौर पर चुनकर सम्मानित किया गया। क्लब की सहायक गवर्नर भारती गुप्ता ने बताया कि आयोजन में करीब साढ़े तीन अवार्ड प्रदान किये गये। 
आयोजन में गाजीपुर, गोरखपुर, गोला, विंध्याचल, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रयागराज, सतना, तुलसीपुर, गोंडा, देवरिया, बाराबंकी, मऊ, लखनऊ, पाणिनि कन्या महाविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 50 क्लबों के डेढ़ सौ से अधिक रोट्रैक्ट प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top