*बहुजन समाज के प्रबुद्ध जनों से राम कुमार गौतम की अपील*

लखनऊ , 4

*लखनऊ*। हमारे महापुरुषों ने कहा है कि "जो व्यक्ति अपना इतिहास नहीं जानता वह कभी इतिहास नहीं बना सकता।" बहुजन समाज के पुरखों के द्वारा आजादी आदोलन, अंधविश्वास, पाखंडवाद, शिक्षा, समाज सुधार, राजनीतिक कार्य व महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए महान कार्यों को इतिहास के आईने से दूर रखा गया।

 जिसे जाने बिना बहुजन समाज जागरूक नहीं हो सकता। इन महापुरुषों में से 26 महापुरुषों, वीरांगनाओं व नायिकाओं के संक्षिप्त इतिहास को बहुजन समाज को बताने के लिए "बहुजन पथ प्रदर्शक" नामक पुस्तक का संपादन राम कुमार गौतम पी. सी. एस.( सेवानिवृत्ति)द्वारा किया गया है। 

इस पुस्तक का विमोचन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को हो चुका है तथा पुस्तक बिक्री हेतु उपलब्ध है। इस पुस्तक का मूल्य रुपए 160 है, परंतु सहयोग राशि के रूप में मात्र ₹100 में बिक्री की जा रही है। इस पुस्तक की अब तक ढाई सौ से अधिक प्रतियां विक्रीत हो चुकी हैं। 

बहुजन अधिकारों के प्रति कुछ जागरूक साथियों के द्वारा 10-10, 5-5 प्रतियां लेकर अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भी भेजी जा रही है, जैसे अमृतलाल साहू पीसीएस सेनि 5 प्रतियां, सुरेश कुमार जायसवाल, रिटायर्ड डीडीसी 5 प्रतियां, पी पी पाल, वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी (से नि) 10 प्रतियां, जितेंद्र कुमार बाराबंकी 10 प्रतियां, जियालाल सरोज पीसीएस सेवानिवृत्ति 5 प्रतियां आदि। यह पुस्तक ग्रामीण क्षेत्रों में बहुजन समाज को जागरूक करने के लिए अत्यंत उपयोगी है।

इस पुस्तक में 1857 की क्रांति के सूत्रधार माता दीन भंगी, वीरांगना ऊदा देवी व झलकारी बाई, महामना ज्योतिबा फुले, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले, समाज सुधारक नारायणा गुरु, आदिवासी मसीहा गोविंद गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज, बिरसा मुंडा, संत गाडगे बाबा, ईवी रामास्वामी पेरियार, स्वामी अछूतानंद, चौधरी सर छोटू राम, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, सरदार ऊधम सिंह, शिवदयाल सिंह चौरसिया, जय भीम के जनक बाबू हरदास लक्ष्मण राव नगराले, जोगेंद्र नाथ मंडल, शहीद भगत सिंह, पेरियार ललई सिंह यादव, बीपी मंडल, जगदेव प्रसाद कुशवाहा, महामना रामस्वरूप वर्मा, जननायक कर्पूरी ठाकुर, प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख व बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त रूप में प्रकाश डाला गया है।

यह पुस्तक प्रकाशक ज्ञान प्रकाश जख्मी मोबाइल नंबर 9415941920, 818181 9657, राम कुमार गौतम संपादक मोबाइल नंबर 9555724672, 9415796851 तथा बहुजन साहित्य विक्रेता सुनील कुमार मोबाइल नंबर 6388875659 पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है। पुस्तक अग्रिम धनराशि भेज कर कोरियर के माध्यम से भी मंगाई जा सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top