*उत्तर प्रदेश व राजस्थान की सीमा पर लहराया रालोद ने परशुराम का फर्शा*

लखनऊ , 3

*पगड़ी अब रालोद का मुख्यमंत्री बनेगा, तभी बंधेगी-अनुपम मिश्रा*

*लखनऊ/आगरा*। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा ग्वाल बाबा वाटिका क़स्बा जगनेर में “मंथन सभा “ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पं गोविंद शर्मा उपस्थित रहे सर्व समाज के साथ ब्राह्मण समाज के लोगों ने अतिथियों को पगड़ी पहना कर भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट कर स्वागत किया। 

अनुपम मिश्रा ने पगड़ी पहनने से इनकार करते हुए बताया कि उन्होंने शपथ ले रखी है कि जब तक प्रदेश में रालोद का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता तब तक वह पगड़ी नहीं पहनेंगे ।उत्तर प्रदेश व राजस्थान के सुदूर बॉर्डर पर स्थित जगनेर के ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में राष्ट्रीय सचिव के आने और जनसभा को संबोधित करने से क्षेत्र का राजनैतिक तापमान बढ़ गया है ।

मिश्रा ने कहा कि बाबा ग्वाल की पावन नगरी में आने का अवसर मिला इस क्षेत्र ने राजनीति में सदैव अपना योगदान दिया है और क्षेत्र की जनता बहुत जागरूक है जो जानती है कि उसका जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए पिछली बार राष्ट्रीय लोकदल को आपका प्यार नही मिला था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, हम लोग आपसे वही प्यार व स्नेह  मांगने आये है , आपके विकास कार्यों व क्षेत्र की उन्नति के लिये हम लोग सरकार में बैठे है । जो भी समस्याएं होगी उनको संगठन द्वारा हल कराया जायेगा, इस बार राष्ट्रीय लोकदल फिर अपने पुराने वाले अंदाज़ में लौटेगा और फिर से जनप्रतिनिधि आपकी सेवा करेंगे । विशिष्ट अतिथि गोविंद शर्मा ने कहा की किसानों की सरकार है आपको जो भी समस्या हो हम लोग आपके। 

साथ खड़े है ,आयोजन मे रमेशचन्द्र प्रधान तातपुर , ग्याप्रसाद प्रघान शिगरावली , मनोज प्रधान कासिमपुर, मनोज शर्मा  जेपी इंटर कॉलेज, दिनेश चंद्र शर्मा देवरी , जगदीशचंद्र मुखिया जगनेर , केशव प्रधान बरिगमा  , छत्रपाल प्रधान नौनी , ओमप्रकाश प्रधान कासिमपुर, संतोष प्रधान देहगवा , शिवराम शर्मा भारा दिनेश उपाध्याय, सीताराम प्रधान जगनेर , हरिओम उपाध्याय, प्रहलाद उपाध्याय, मुखिया महेंद्र सिंह , संचालक प्रमोद शर्मा जगनेर ने किया राष्ट्रीय लोकदल के नेता सुरेन्द्र रावत , भूदेव प्रमुख, रविंद्र चाहर , जसवंत सिंह, डॉ जितेंद्र शर्मा, घमैद्र चाहर , प्रतीक शर्मा, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top