*आदर्श व्यापारी एसोसिएशन नें प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर जताया विरोध*
लखनऊ May 12, 2026 at 11:42 PM , 19????*विपक्ष की बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को दिया ज्ञापन*
*लखनऊ।* भारत देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता से सोना न खरीदने की अपील के विरोध में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के विपक्ष की सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन एवं कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव"त्यागी" को भी दिया गया।
जिसमें पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान की निन्दा की गई और बताया गया कि देश का 80 लाख व्यापारी स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, स्वर्ण व्यवसाय पहले से आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में ऐसे बयान से सर्राफा व्यापारियों का मनोबल गिरेगा, व्यापार प्रभावित होगा, जिससे व्यापारी बच्चों की स्कूल फीस, दुकानों का किराया, बैंक की किश्ते, स्टाफ की सैलेरी, दुकानों का गृहकर आदि देने में असमर्थ हो जाएगा, और स्वयं मुखमरी के कगार पर आ जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से ज्ञापन के माध्यम से यह भी अनुरोध किया ऐसे गंभीर मुद्दे को तत्काल संज्ञान में लेकर अपनी पार्टी के माध्यम से इसका पुरजोर विरोध करे. व्यापारी समाज इसका जीवन पर्यंत आभारी रहेगा।































Comments