लखनऊ में रत्ना सिंह आत्महत्या कांड में बड़ा अपडेट, फरार आरोपी शरद सिंह ने किया सरेंडर

लखनऊ , 2

लखनऊ। राजधानी के चर्चित रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में फरार चल रहे आरोपी शरद सिंह ने रविवार को Gomti Nagar Vistar Police Station में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सैलून मैनेजर रत्ना सिंह की आत्महत्या के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को होटल विरासत बैंक्विट हॉल और मानसून सैलून पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया था। इसके साथ ही होटल के बाहर पुलिस द्वारा नोटिस भी चस्पा किया गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में कई अहम पहलुओं की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे उत्पीड़न और दबाव जैसे आरोपों को लेकर जांच तेज कर दी गई है। वहीं शरद सिंह के सरेंडर के बाद मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
घटना के बाद से शहर में इस मामले को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top