*सड़क निर्माण पूरा, मोहल्लेवासियों ने जताई खुशी*

लखनऊ , 23

*लखनऊ:* ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के ज़िला अध्यक्ष शहज़ाद कुरैशी की लगातार मेहनत, जनसंघर्ष और जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता के परिणामस्वरूप बलोचपुरा चौराहे से शारख बिल्डिंग तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों ने इस जनसमस्या के समाधान पर शहज़ाद कुरैशी का धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई दी। 

इस मौके पर हाजी शब्बो, हाजी अम्मार कुरैशी (शब्बो), मोहम्मद आफाक (कन्वीनर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन), मोहम्मद शुएब कुरैशी, अली कुरैशी, अरकम कुरैशी, मो अरक़म, मो यासिर, मूसा कुरैशी, सलमान, अब्दुल माजिद कुरैशी और शादो कुरैशी ने शहज़ाद कुरैशी को गुलदस्ता भेंट कर उनकी सेवाओं की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सड़क काफी समय से जर्जर हालत में थी, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। शहज़ाद कुरैशी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय विधायक रविदास मेहरोत्रा से लगातार संपर्क बनाए रखा और सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया।

 क्षेत्रवासियों ने कहा कि शहज़ाद कुरैशी हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं और बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा कर रहे हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए प्रयास जारी रहेंगे। 

इस अवसर पर मोहम्मद आफाक ने कहा कि समाज सेवा ही असली राजनीति है और जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने सड़क निर्माण पूरा होने पर शहज़ाद कुरैशी के प्रयासों को सराहनीय बताया।

Related Articles

Comments

Back to Top