*बड़े मंगल पर जानकीपुरम में भंडारे का आयोजन संपन्न*

लखनऊ , 12

*लखनऊ।* बड़े मंगल के पावन अवसर पर जानकीपुरम प्रथम स्थित अटल चौराहा, एसबीआई एटीएम के बगल में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह भंडारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस भंडारे का आयोजन अभिनव तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि तिवारी, राशि गुप्ता, शैलि उप्पल, कौमी तिवारी, बलविंदर कौर एवं सोनम की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजक द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top