मुरादाबाद मण्डल के जनपद अमरोहा में पर्यटन विकास की योजनाओं के लिए 337 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ , 17

लखनऊ: 16 अप्रैल, 2026


पर्यटन विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुरादाबाद मण्डल के अमरोहा जनपद के लिए 05 पर्यटन विकास की परियोजनाओं हेतु 460.26 लाख रूपये के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 337 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। 
यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नौगावा सादात विधानसभा क्षेत्र में बाबा लालचंद मंदिर जकड़ी के पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये, धनौरा में प्राचीन शिवमंदिर धुने वाले बाबा स्थल का पर्यटन विकास के लिए 69 लाख रूपये, हसनपुर में स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार के पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार अमरोहा विकास खण्ड जोया के ग्राम डिडौली स्थित शिव मंदिर के लिए 63 लाख रूपये तथा हसनपुर जनपद अमरोहा स्थित चामुण्डा देवी मंदिर में बहुउद्देशीय हाल, प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए 150 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इन कार्यों को कराने के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
पर्यटन मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये हैं कि सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top