*सीको कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी लखनऊ में जॉब फेयर का आयोजन*

लखनऊ , 4

*लखनऊ*। सीको कॉलेज आफ फार्मेसी में मैक्लिआड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा 18 मई 2026 को जाब फेयर का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के बी.फार्मा, डी.फार्मा और आईटीआई के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैक्लिआड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी के एचआर टीम द्वारा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद लगभग 40 छात्रों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।इस जॉब फेयर के आयोजन में कॉलेज के फैकल्टी व अन्य स्टाफ मेंबर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

इस जॉब फेयर में उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।कॉलेज के फाउंडर सतीश बत्रा,निदेशक डॉ.मुकेश कुमार दुबे, मैनेजर रक्षपाल सिंह व प्रवक्ता डी. पी. यादव ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कंपनी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top