कानपुर मण्डल के औरैया जनपद की पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 278 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ , 19

लखनऊ: 16 अप्रैल, 2026


पर्यटन विभाग द्वारा राज्य सेक्टर में कानपुर मण्डल के औरैया जनपद की तीन विधानसभाओं के लिए 370.53 लाख रूपये के सापेक्ष 278 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से विभिन्न धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित हनुमान मंदिर सेहुद धाम के पर्यटन विकास के लिए 105 लाख रूपये, विधुना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्वासा आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रूपये तथा इसी विधानसभा के अंतर्गत कुल देवता गंगा बाबा नवी मोहान मधवापुर विकासखण्ड सहार के पर्यटन के लिए 73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इन कार्यों के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में लगभग पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों के लिए पर्यटन विकास की योजनायें स्वीकृत की गयी हैं। इसका उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों का पुनरूद्धार एवं सौन्दर्यीकरण करके श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है।

Related Articles

Comments

Back to Top