**ओबीसी बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: यूपी सरकार देगी फ्री ‘ओ’ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण, जुलाई तक करें आवेदन**

लखनऊ , 5

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘ओ’ लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या 06/2018/190/64-2-2018-1(68)/2006 दिनांक 27 फरवरी 2018 के अंतर्गत संचालित की जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही अभ्यर्थियों के माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 
योजना के अंतर्गत भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ‘ओ’ लेवल एवं CCC प्रशिक्षण कराया जाएगा।
 
प्रशिक्षण प्रदान करने की इच्छुक संस्थाएं 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।
 
योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय-सारिणी और आवेदन प्रक्रिया  तथा  पर उपलब्ध हैं।
 
ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रशिक्षणदायी संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 3 जून 2026 शाम 5 बजे तक तथा अभ्यर्थियों को 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, द्वितीय तल, विकास भवन, इंदिरा नगर, लखनऊ में जमा करना अनिवार्य होगा।
 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों एवं इच्छुक संस्थाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top