पर्यटन मंत्री कल से मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा तथा इटावा के भ्रमण पर
लखनऊ Apr 16, 2026 at 03:18 PM , 16लखनऊ: 16 अप्रैल, 2026
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह कल 17 अप्रैल, 2026 के अपराह्न से इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी तथा आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को अपराह्न 04ः30 बजे बुद्धा पार्क नुमाइश मैदान इटावा में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न योजनाआंे का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शनिवार 18 अप्रैल को ट्रांजिट हास्टल पीडब्लूडी पुलिस लाइन के सामने मैनपुरी में पूर्वाहन 09ः30 बजे से 01 बजे तक जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा की मैनपुरी यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पर्यटन मंत्री 18 अप्रैल को ही छपट्टी मैनपुरी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार 19 अप्रैल को कैम्प कार्यालय सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में पूर्वाहन 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त डा0 धर्मेन्द्र नाथ आई सेंटर के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। इसके पश्चात अपराह्न 02 बजे श्री नवीन जैन मा0 सदस्य राज्यसभा के सुपुत्र के शुभ विवाह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
इसके उपरान्त आबिदगढ़ पोइया चौराहा हाथरस रोड आगरा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री जगवीर सिंह के आवास पर जायेंगे। इसके पश्चात प्रेमपाल सिंह धनगर मा0 विधायक टुन्डला की पुत्री के शुभ विवाह में शामिल होंगे। इसके बाद अम्बेडकर भवन नई बस्ती थाना दक्षिण फिरोजाबाद स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार 20 अप्रैल को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।































Comments