अनिल यादव बने गोला कोतवाल, रवि गुप्ता ने किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी May 31, 2020 at 11:11 PM , 120लखीमपुर खीरी। पलिया इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात रहे अनिल यादव जो इससे पहले भीरा थाना इंचार्ज भी रह चुके हैं। उन्हें उनके उत्कष्ट कार्यो के चलते आज गोला का कोतवाल बनाया गया। पलिया नगर के भाजपा नेता एवं समाजसेवी रवि गुप्ता ने अनिल यादव को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनको अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं सभी पलिया नगर व क्षेत्रवासियों की तरफ से मंगलमय शुभकामनाएं देकर अच्छे कार्यकाल की अग्रिम बधाई देकर विदा किया। आपको बताते चलें अनिल यादव काफी अच्छे अधिकारी माने जाते हैं एवं समाजसेवी रवि गुप्ता के मित्र भी हैं। रवि गुप्ता ने उनको अपने आवास पर बुलाकर उनको सम्मानित किया एवं पलिया नगर व क्षेत्र वासियों की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं देकर भोले बाबा की नगरी में सेवा हेतु रवाना किया।






_page-0001.jpg)
























Comments