108 एंबुलेंस के स्टाफ ने ईमानदारी का उदाहरण पेश किया
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:52 PM , 207मितौली खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में तैनात 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने शुक्रवार को एक मरीज के पैसे वापस कर ईमानदारी का उदाहरण पेश किया। जानकारी अनुसार देवमनियाकलां निवासी रवी 108 एम्बुलेंस की मदद से परिवार के सदस्य को सीएचसी मितौली लेकर पहुंचे थे, रास्ते में रवी की जेब से 500 रुपये एंबुलेंस में गिर गए थे, एम्बुलेंस की सफाई के दौरान चालक इसुफ अली को पैसे मिले, एम्बुलेंस चालक यूसफ अली व एम टी सौरभ ने युवक को फोन करके मितौली सीएचसी बुलाकर पैसे वापस लौटाए, इस कोरोना संकट जैसी महामारी में अपने खोये हुए पैसे वापस मिलने पर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली, तो वहीं एम्बुलेंस स्टाफ की भी लोग सराहना कर रहे है।






_page-0001.jpg)
























Comments