‘कम खर्च में जिले की 390 बेटियों के हाथ हो गए पीले’

लखीमपुर खीरी , 241

शादी में रूकी फिजूलखर्ची को लोग बता रहे जायज 10-15 संबधितों के साथ वर-वधू ले रहे अग्नि के सात फेरे
 लखीमपुर खीरी 26 मई 2020। लाकडाउन में शर्तो के साथ शादी के अनुमति के मिलने के बाद जिले की सभी सात तहसीलों की 390 बेटियों के हाथ पीले हुए, प्रशासन से अनुमति के बाद अपनी बेटियों की शादी करने वाले ज्यादातर माता-पिता ने शादी-बारात में रूकी इस फिजूलखर्ची का लोग जायज बता रहे है।
लाॅकडाउन में 390 बेटियों के हाथ बेहद कम खर्च में पीले हो चुके है। बताते चले कि बैंड न बाजा और ना ही धूमधड़ाका न गननभेदी आतिशबाजी की आवाज सुनाई दी। मात्र 10-15 सगे संबधितों के साथ दूल्हे राजा सादगी से बारात ले जाकर शादी की रस्में पूरी कर रहे है।
शादी में फिजूलखर्ची पर विराम लगने को ज्यादातर लोग जायज बता रहे है और कहते है कि काश इसी तरह से शादियां होती रहें। ताकि किसी मां बाप को अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए कर्ज हेतु किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। लाकडाउन में शादी के अनुमति लेने आये लोगो से बात की तो पता चला कि लाकडाउन गरीब कन्याओं की शादी हेतु वरदान साबित हो रहा है। तमाम लोगों को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने के लिए खेत तक गिरवी रखने पड़ते थे।
बताते चले कि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लाकडाउन में शर्तो के साथ शादियांें की अनुमति हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को अधिकृत किया। तहसीलवार प्रदान की गई अनुमति इस प्रकार है सदर तहसील में 61, गोला गोकर्णनाथ 35, मोहम्मदी 173, पलिया 09, निघासन 34, धौरहरा 02 एवं मितौली मे 76 शादियों की अनुमति प्रदान की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top