1500 स्कूली बच्चों ने निकाली मां वैष्णो दरबार के दर्शन को पदयात्रा,
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2026 at 07:25 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी,
पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वच्छता का दिलाया संकल्प,
गोला गोकर्णनाथ। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 1500 विद्यार्थियों ने मां वैष्णो दरबार के दर्शन के लिए पदयात्रा निकाली। नगर पालिका परिषद परिसर से पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं और ऐसे धार्मिक आयोजनों से उनमें संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
नगर पालिका परिषद से शुरू हुई पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी मिल कॉलोनी पहुंची। यहां पिछले करीब 30 वर्षों से सजाए जा रहे मां वैष्णो दरबार में विद्यार्थियों ने दर्शन किए। दरबार में निर्मित दुर्गम पहाड़ियों से गुजरते हुए बच्चों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पदयात्रा में इंडियन हेरिटेज एकेडमी, आदर्श दुर्गा विद्या मंदिर, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एकेडमी, शारदे ज्ञान मंदिर, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, प्रकाश दीप शिक्षा निकेतन, इंडियन पब्लिक एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, अरविंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर, माया मेमोरियल, यदुशील शिक्षा निकेतन, बजाज पब्लिक स्कूल और शारदे विद्या मंदिर के विद्यार्थी शामिल हुए।
पदयात्रा का नेतृत्व पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना तथा मां वैष्णो दरबार के आयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष अनुज खरे, कार्यकारी अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव, मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंभी रविन्द्र कटियार, अतुल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, हिमांशु सिंह, अनूप अवस्थी, प्रदीप भगत, बब्बू सक्सेना, राजीव शुक्ला और संजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments