*ग्राम प्रहरियों को मानदेय वृद्धि और पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सौगात*

लखीमपुर खीरी , 0

*पुलिस लाइन में सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण*

*डीएम और पालिकाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को किया प्रोत्साहित, अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को बताया अहम*

लखीमपुर खीरी 13 अक्टूबर। गांवों में कानून-व्यवस्था की निगरानी और अपराध नियंत्रण में पुलिस के सहयोगी ग्राम प्रहरियों को मानदेय में बढ़ोतरी और पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की सौगात दी गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनपदीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में शामिल ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंजनी कुमार सिंह और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित कुमार राय के साथ किया। इस दौरान सीओ सिटी महक शर्मा और सीओ मितौली यादवेन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की अहम कड़ी : डीएम*
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम प्रहरियों को सरकार की ओर से घोषित सुविधाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। उनकी सक्रियता से गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचती है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मानदेय में बढ़ोतरी और पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा से उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top