कराई जा रही प्रवासियों की नियमित जांच-डॉ स्नेही

लखीमपुर खीरी , 123

लखीमपुर-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया अधीक्षक डॉ बी के स्नेही ने आज बताया कि शासन के आदेशों के तहत आ रहे प्रत्येक प्रवासी की जांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।प्रत्येक प्रवासी की थर्मल स्केनिंग जांच भी की जा रही है तथा ए एन एम ओर आशाओ द्वारा भी प्रत्येक प्रवासी के घर पर स्टीकर लगाए जा रहे है।और टीमो द्वारा  स्वास्थ्य शिक्षा नियमित रूप से मास्क लगाने ,हाथों की साफ सफाई नियमित रूप से साबुन और सेनेटाइजर से करने,ओर सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने,ओर साथ मे शासन द्वारा दिये गए लोकडॉन के आदेशों का पालन करने के बारे में बताया जा रहा है।डॉ स्नेही ने बताया कि जिले में करीबन पचास हजार प्रवासी बाहर से आये है।हमारे ब्लॉक में भी लगभग तीन हजार लोग बाहर से आये है।सभी को 21 दिनों के लिए होम कोरेंटीएन किया जा रहा है।ओर सभी निगरानी समितियों को सुदृढ़ किया जा रहा है।निगरानी समीति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जी है।जिसमे आशा बहु ,आंगनवाड़ी,रोजगार सेवक,आदि सदस्य है।जिनका कार्य सभी बाहर से आये प्रवासियों को शासन के नियमानुसार 21 दिनों तक होम कोरेंटीएन कराना है।ओर उनकी निगरानी करना है।किसी को भी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे बुखार, खांसी,जुकाम ओर श्वांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल मेडिकल टीम को सूचित करें ताकि समय रहते उनकी जांच कराई जा सके।5 से 14 दिनों के  भीतर अमूनन व्यक्ति में लक्षण प्रकट होने लगते है अगर व्यक्ति संदिग्ध है तो।अन्यथा सभी लोग नियमानुसार 21 दिनों का होम कोरेंटीएन करने पर स्वयम ठीक हो जाते है।बस सही खानपान और आचार विचार हो ओर स्वच्छ हवादार कमरा हो।                       डॉ स्नेही ने बताया कि हमारे ब्लॉक में 15 डॉक्टर्स, 13 पैरामेडिकल, 38 ए एन एम, 11 आशा संगिनी ओर,238 आशाएं नियमित रूप से कोविड 19 बीमारी में ड्यूटी  दे रही है।इनके द्वारा क्षेत्र में जाने पर नियमित रूप से सभी लोगो को आरोग्य सेतु ओर आयुष कवच कोविड एप्प्स को अपने अपने मोबाईल में डॉनलोड करने को बताया जा रहा है। कोविड रथ को भी सभी 81 ग्राम सभाओं में चलाया जा रहा है।जिनमे कोविड 19 बीमारी के बारे में बताया जा रहा है।इसमे डॉ जितेंद्र बहादुर ,डॉ एम एल सुमन ,डॉ आर बी गुप्ता, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ प्रीति वर्मा , विजय कुमार योगाचार्य ,राहुल कुमार, राजेश शुक्ला,कमलेश सिंह चैहान ,के के राव ,राहुल कुमार, बी पी एम ओर समस्त अन्य स्टाफ  का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top