‘डीएम ने की पंचायत अधिकारियों के संग की वीडियोकाफ्रेन्सिंग’
लखीमपुर खीरी May 26, 2020 at 06:51 PM , 214 खराब प्रगति वाले एडीओ पंचायत लाएं सुधार अन्यथा तय की जायेगी जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी 26 मई 2020। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पंचायत विभाग के अधिकारियों के संग वीडियो काफ्रेन्सिंग कर सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की बिन्दुवार, लक्ष्यवार, मदवार गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बताते चले कि कोविड महामारी से निपटने के लिए जहां प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ रहा वही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों में जनपद की बेहतर प्रगति हेतु निरन्तर अनुश्रवण, मानीटरिंग एवं निगरानी कर रहा है।
डीएम ने वीडियो काफ्रेन्सिंग में पंचायत अधिकारियों के साथ ग्राम निधि-छह में उपलब्ध धनराशि को लाभार्थियों के खातें स्थानान्तरित करने, स्वच्छ भारत मिशन की अद्यतन प्रगति, बेस लाइन सर्वे से छूटे हुए लाभार्थियों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होनें ग्राम निधि छह की समीक्षा के दौरान पाया कि विकास खण्ड लखीमपुर, नकहा एवं मितौली में सबसे अधिक धनराशि उपलब्ध है जिस पर उन्होनें नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित एडीओ पंचायत को कड़े निर्देश दिए और स्थिति में सुधार लाने हेतू निर्देशित किया।
डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति वाले ब्लाक निघासन, रमियाबेहड़ एंव धौरहरा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपनी स्थिति में सुधार लाये, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होनें एलओबी और एनओएलबी लक्ष्य के सापेक्ष फोटोग्राफ अपलोड करने के सम्बन्ध में समीक्षा की और सुधार लाने हेतु सख्त निर्देश दिए।
वीडियो काफ्रेन्सिंग में जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सभी विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments