* जिला भरतपुर में पुलिस थाना रूपवास के प्रवीण कुमार सहायक उप निरीक्षक 12,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार*

राजस्थान , 58

जयपुर, 23.03.26, सोमवार। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए प्रवीण कुमार सहायक उप निरीक्षक को पुलिस थाना रूपवास जिला भरतपुर में 12,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के भाई द्वारा दर्ज मुकदमें में नाम निकालने की एवज में आरोपी रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार  सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना रूपवास जिला भरतपुर को 12,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव  एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top