योजनाओं के प्रसार-प्रसार में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ाएं -जनसम्पर्क आयुक्त
राजस्थान Mar 23, 2026 at 07:45 PM , 98जयपुर, 23 मार्च। राज्य और केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना जनसम्पर्क अधिकारियों का दायित्व है। इसके लिए स्थानीय आवश्यकता और परिस्थितियों को देखते हुए परम्परागत मीडिया माध्यमों के साथ -साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी अधिकतम उपयोग करें।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने सोमवार को जनसंपर्क सेवा के सभी अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की जानकारी रियल टाइम में लक्षित वर्ग तक पहुंचाने के लिए जिलों एवं विभिन्न विभागों के सोशल मीडिया हैंडल्स का प्रभावी उपयोग करें।
श्री शर्मा ने वीसी में सभी जनसंपर्क कार्यालयों के प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में वाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, नीतिगत निर्णयों, उल्लेखनीय प्रगति, विकास कार्यों, महत्त्वपूर्ण फैसलों एवं प्रचार-प्रसार के लिए जनोपयोगी कन्टेंट का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामग्री को अधिक पठनीय एवं रोचक बनाने के लिए वीडियो, चार्ट, डायग्राम, ग्राफ आदि का उपयोग करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने आउटडोर मीडिया के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तर पर विभागों में सतत् समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आवश्यकतानुसार समय-समय पर सुजस पत्रिका, सुजस बुलेटिन, सुजस आवाज एवं ऑडियो-वीडियो के लिए उपयुक्त कंटेंट भिजवाते हुए प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका को ओर सशक्त बनाएं।
वीसी में आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन तक व्यापक एवं समग्र प्रचार-प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए आगामी दिनों में पाक्षिक समीक्षा बैठक की जाएगी।
समीक्षा वीसी के दौरान अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. गोरधन लाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (सूजस) सुश्री नर्बदा इंदौरिया, संयुक्त निदेशक श्री मनमोहन हर्ष एवं श्री जसराम मीणा, उपनिदेशकगण श्री विजय खंडेलवाल व श्री कुमार अजय भी उपस्थित रहे।
------






_page-0001.jpg)
























Comments