कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कर्ण नरेंद्र की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, छात्राओं से किया संवाद

राजस्थान , 70

जयपुर/जोबनेर। भजनलाल शर्मा ने जोबनेर स्थित कृषि विश्वविद्यालय का दौरा कर महान व्यक्तित्व कर्ण नरेंद्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिसर का अवलोकन भी किया और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के आगमन पर विश्वविद्यालय की छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, विशेषकर बेटियों के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top