एस. डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जनपत की खबर Sep 06, 2022 at 03:15 PM , 352लखनऊ।
एक आदर्श शिक्षक न सिर्फ किसी बच्चे का बल्कि पूरे देश का शुभचिंतक होता है l वह अपने ज्ञान को अपने समस्त शिष्यों में इस प्रकार से समाहित कर देना चाहता है कि उसके न रहने पर भी उसका ज्ञान जीवित रहे l जब छात्र ज्ञान प्राप्त कर लेता है तो वह बहुत ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है l उसे आत्मिक संतुष्टि तो मिलती ही है लेकिन साथ ही साथ देश के विकास में भी उसका योगदान होता है l इसीलिए कहा जाता है एक आदर्श शिक्षक भगवान से भी बड़ा होता हैl उक्त विचार आज एस.एस. डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ में विद्यालय के प्रबंधक रामानंद सैनी ने अपने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत व्यक्त किए l इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने गुरुजनों को सम्मानित किया lअध्यापकों ने मानव धर्म मंदिर के प्रांगण में राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त किए l शिक्षिका अनुराधा मिश्रा ने बच्चों को बताया कि आप लोग सबसे पहले सम्मान का कार्यक्रम अपने घर से शुरू करें जैसे अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना, उनकी आज्ञा का पालन करना, उनके बताए हुए रास्ते पर चलना आदि l घर में इसकी शुरुआत करने के बाद ही विद्यालय प्रस्थान करें l फिर विद्यालय में गुरुजनों का सम्मान करके उनसे सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान को भी प्राप्त करें l इसके पश्चात मंजू सैनी, सर्वेश कुमार, सारिका सिंह, मीना गौतम, स्नेह लता यादव, जानवी तिवारी तथा साधना शुक्ला ने भी अपने विचार प्रकट करके बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया l































Comments