यूपी के गोला विधान सभा से विधायक अरविंद गिरी का असामयिक निधन...
हेडलाइंस Sep 06, 2022 at 03:12 PM , 489लखनऊ। *लखीमपुर की गोला गोकरणनाथ विधानसभा से पांचवीं बार विधायक चुने गए थे अरविंद गिरी...*
लखनऊ जाते समय अटरिया के हिंद हॉस्पिटल में तोड़ा दम...
*मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*
*BJP MLA अरविंद गिरी की मौत का मामला*
*परिवार वालो ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार*
सीतापुर प्रशासन को लिखित रूप से दिया पोस्टमार्टम ना कराए जाने का पत्र।
दिवंगत BJP MLA अरविंद गिरी के शव को ले जाया जा रहा गोला गोकर्णनाथ। आज सुबह लखनऊ जाते समय अटरिया थाना क्षेत्र में हार्ट अटैक से हुई थी बीजेपी एमएलए अरविंद गिरी की मौत।
अरविंद का राजनीतिक सफरनामा
1993 : छात्र जीवन से राजनीति में आए।
1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत
1995 : रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने
1996 : 13 वीं विधान सभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने।
1998-1999 सदस्य, लोक लेखा समिति
2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष
2002 : सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने
2002-2003 सदस्य, प्राक्कलन समिति
2005 : सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया
2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया
2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक बने
2007-2009 सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल
2008 सदस्य, प्रतिनिहित विधायन समिति
2007-2009 सदस्य, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की
जांच सम्बन्धी समिति
मार्च, 2022: 18वीं विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी पाँचवी बार विधायक निर्वाचित हुए।
नाम-अरविन्द गिरि
निर्वाचन क्षेत्र – 139, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर खीरी
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- स्व0 राजेन्द्र गिरि
जन्म तिथि –30 जून, 1958
जन्म स्थान- गोला गोकरननाथ
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी (गुसाई)
शिक्षा- स्नातक, बीपीएड
विवाह तिथि- 21 जून, 1991
पत्नी का नाम- सुधा गिरि
सन्तान- दो पुत्र, दो पुत्रियां
व्यवसाय- कृषि, अध्यापन
मुख्यावास : मो0-तीर्थगोला गोकरन नाथ, जिला- लखीमपुर-खीरी ।































Comments