सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे कोटेदार।

अन्य खबरे , 345

अयोध्या।

सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे कोटेदार। सरकारी राशन को खुले बाजार जा रहा बेचा।सरकारी राशन को लेकर कोटेदार की कालाबाजारी का मामला आया सामने।सरकारी राशन को बाजार में बेचने जा रहे कोटेदार के राशन को ग्रामीणों ने पकड़ा।पिकअप पर लगा था 28 बोरी सरकारी राशन का चावल।पिकअप में रख कर राशन जा रहा था बाजार।गांव वालों ने पिकअप समेत राशन को किया रौनाही पुलिस के हवाले।थाना कैंट के कोटसराय गांव का है कोटेदार।
ग्राम प्रधान की अगुवाई में रौनाही थाने में कोटेदार के खिलाफ सौंपी गई तहरीर।कोटेदार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करने की की गई मांग।खाद एवं रसद विभाग की तरफ से अभी तक नहीं हुई है कोई कार्यवाही।मौके पर रौनाही थाने में पहुंचे थे खाद्य रसद विभाग के कर्मचारी।खाद रसद विभाग के ढुलमुल रवैया को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश।

Related Articles

Comments

Back to Top