वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षकों को किया सम्मानित
हेडलाइंस Sep 06, 2022 at 03:20 PM , 566लखनऊ। "गुरुर्ब्रहृमा गुरुर्विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः गरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः" 05सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कृष्णा नगर लखनऊ ने वार्ड संसाधन केन्द्र हज़रतगंज में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक सम्मान दिवस मनाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव, बैंक की उप प्रबंधक सरिता सिंह एवं खण्ड शिक्षाधिकारी दिनेश चन्द्र व अन्य कर्मचारीगण विनोद शर्मा, वंदना, रूबल मिश्रा, कृष्णा, संतोष तिवारी मौजूद थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सरिता तिवारी- प्रा. वि. रामदास खेड़ा, अखिलेश शर्मा - प्रा. वि. प्रेमवती नगर, राकेश कुमार पाण्डेय - बेसिक विद्यालय अलीनगर, सुमन पाण्डेय - प्रा. वि. किला मो. नगर, चन्द्रकान्त मिश्रा-प्रा. वि. गिन्दन खेड़ा, अभिषेक कुमार बाजपई-बेसिक विद्यालय रहीमाबाद, अर्चना सिंह -बेसिक विद्यालय बेहसा, संदीप सिंह - प्रा. वि. चपरुआ खेड़ा, रचना वर्मा - बेसिक विद्यालय बरिगवा, सुरेश चन्द्र यादव-प्रा. वि. नादरगंज, अंशू माला श्रीवास्तव - प्रा. वि.चित्रगुप्त नगर, विजय कुमार- प्रा. वि. भक्ति खेड़ा, विजय शंकर श्रीवास्तव - प्रा. वि. स्कूटर इण्डिया, ऊषा रावत - प्रा.वि. बेहसा , सरिता श्रीवास्तव-प्रा. वि. सरोजनी नगर को डायरी, पेन और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी दिनेश चन्द्र ने अपनी बातों से कार्यक्रम के माहौल को मनमोहक बना दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ईश्वर तुल्य है। गुरु चाहे वह माँ-पिता के रूप में हो या विद्यालय में शिक्षक के रूप में उनका सम्मान करना चाहिए जो छात्र-छात्रा गुरु का सम्मान करते हैं उनका भविष्य उज्जवल होने से कोई नहीं रोक सकता है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार यादव ने उपस्थित सभी शिक्षकों के कार्य को सराहा उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा आपके साथ है। बैंक की उप प्रबंधक सरिता सिंह नें कहा बैंक खातों को लेकर अगर शिक्षकों को कोई समस्या होती है तो वो बेझिझक समस्या समाधान हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। खण्ड शिक्षाधिकारी दिनेश चन्द्र व सभी शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कृष्णा नगर लखनऊ की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।































Comments