*निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स की सूची में इन भारतीय महिलाओं का भी दबदबा*
राष्ट्रीय Dec 08, 2021 at 06:10 PM , 722नई दिल्ली।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बनीं हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है।एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर, बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वें स्थान पर और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वां स्थान पर मौजूद हैं।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बनीं हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इससे पहले हाल ही में जारी की गई फॉर्च्यून इंडिया की सूची में भी वित्त मंत्री को पहला स्थान दिया गया था। बता दें फोर्ब्स की इस सूची में और भी भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया है।फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 37वां स्थान मिला है, इसी के साथ वे भारत की सबसे सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। 2020 की सूची में सीतारमण 41वें पायदान पर थीं। बता दें कि फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया है।



























Comments