*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'लाल टोपी' के बयान पर अखिलेश यादव बोले- लाल क्रांति और परिवर्तन का रंग*

राष्ट्रीय , 438

लखनऊ।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'लाल टोपी' वालों को 'खतरे की घंटी' बताकर यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के इस हमले को अपने पक्ष करने की कोशिशों में लग गए हैं। पहले उन्होंने इसे भाजपा के लिए महंगाई को रेड अलर्ट करार दिया। उन्होंने कहा है कि भाजपा की यह कोई नई भाषा नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री ने भी पहले 'लाल टोपी' की बात कही थी। लाल भावनाओं का रंग है और भावनाओं को नहीं समझती।संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लाल टोपी के लाल रंग के कारण ही जीवन का अस्तित्व है। रक्त का रंग कैसा होता है? उन्होंने कहा कि लाल क्रांति का और परिवर्तन का रंग है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की जनता विकास जानना चाहती है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का विरोध अब जारी है। प्रदर्शन के दौरान उनकी मौत तक हो गई। क्या सरकार उनकी भावनाओं को समझ पाई? उन्होंने कहा कि सांसद धरने पर बैठे हैं। क्या सरकार उनकी भावनाओं को समझ सकती है? भाजपा भावनाओं को नहीं समझ सकती। इसे यूपी से बेदखल किया जा रहा है। वर्ष 2022 में यूपी में बदलाव होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top