*इस्लाम छोड़ हिंदू बने जितेन्‍द्र नारायण बोले-हजारों मुसलमान मतांतरण को तैयार, कट्टरपंथियों के डर से नहीं आ रहे सामने*

राष्ट्रीय , 636

लखनऊ।
मतांतरण के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे जितेन्‍द्र नारायण सिंह त्यागी ने कहा कि कट्टरपंथियों के डर से हजारों लोग इस्लाम धर्म नहीं छोड़ पा रहे हैं। हालांकि उनके मतांतरण के बाद अब कई राज्यों से लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं। ऐसे हजारों लोगों की सूची है जो सनातन धर्म अपनाना चाह रहे हैं। राज्य व केंद्र सरकार इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे, जिससे लोगों के मन से डर खत्म हो।लखनऊ पहुंचे जितेन्‍द्र नक्खास स्थित अपने अपार्टमेंट में मौजूद थे। उनकी सुरक्षा में पीएसी व पुलिस लगाई गई है। बिना पुलिस की अनुमति के कोई भी जितेन्‍द्र से मुलाकात नहीं कर सकता। जितेन्‍द्र के कहने पर ही उनसे कोई मिल सकता है। अपार्टमेंट के मुख्य गेट से लेकर सीढ़ी के रास्ते और फ्लैट के दरवाजे तक सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। जितेन्‍द्र ने अपनी जान का खतरा बताया है। खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मतांतरण के बाद उनके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। देश विदेश से आने वाले फोन में अब उन्हें वापस इस्लाम धर्म में आने के लिए कहा जा रहा है। मेरा सीधा जवाब है कि जब मुझे इस्लाम से निकाला जा रहा था तब ये लोग कहां थे। मुझे जहां मोहब्बत मिली वहां मैं आ गया। अब वापस नहीं जाना है।

Related Articles

Comments

Back to Top