*प्रियंका गांधी वाड्रा का ऐलान,उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 40 प्रतिशत आरक्षण*

राष्ट्रीय , 289

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणापत्र जारी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस बेहद मुखर रही है। इसलिए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणापत्र को बनाया है। ताकि महिलाओं की इस लड़ाई में मदद कर सकें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस घोषणा पत्र को छह हिस्से में बांटा गया है। पहला स्वाभिमान, दूसरा स्वावलंबन, तीसरा शिक्षा, चौथा सम्मान, पांचवा सुरक्षा और छठा सेहत। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की हमने घोषणा की है। अब इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। इससे हम राजनीति में महिलाओं की असमानता को ठीक करने की कोशिश करेंगे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 14 प्रतिशत से भी कम है। जब महिलाओं को टिकट में ज्यादा मौके मिलेंगे तो यह प्रतिशत बढ़ेगा।

 

Related Articles

Comments

Back to Top