*हादसा:हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत*
राष्ट्रीय Dec 08, 2021 at 04:38 PM , 304नई दिल्ली।
तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त हेलीकाप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वायु सेना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी हेलीकाप्टर में सवार 14 लोगों में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। साथ ही जानकारी है कि शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। सरकार गुरुवार को संसद में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 के बारे में जानकारी देगी। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटनास के वक्त हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।































Comments