*मिशन- 2022: प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए तय किये 100 प्रत्याशी, 60 महिलाओं को टिकट*
राष्ट्रीय Dec 08, 2021 at 04:33 PM , 306लखनऊ।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 100 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं, इनमें 60 महिलायें हैं। प्रियंका यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का पहला महिला घोषणापत्र जारी करते हुये यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की पार्टी की प्रभारी भी हैं। प्रियंका ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप कांग्रेस में अभी तक टिकट की महिला दावेदारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि टिकट के दावेदारों के मिले आवेदनों में से अब तक 100 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिये हैं। इनमें 60 महिलायें और 40 पुरुष हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। आगे इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उनका इशारा 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर था।































Comments