अदभुत स्विमिंग पूल : दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल

परिवेश , 577

स्विमिंग पूल तैराकी सीखने के लिए बेहतर होता है. स्विमिंग पूल को तरण ताल भी कहते हैं.  तैराकी या जल क्रीड़ा पर आधारित मनोरंजन स्विमिंग पूल से ही संपन्न होता है. अगर आपको स्विमिंग का शौक है तो हम आपको एक ऐसे तरण तरण ताल के बारे में जानकारी देने जा रहे है जो बहुत ही अदभुत और अनोखा है  जी हां, हम आपको जानकारी देने जा रहे है दुनिया के सबसे गहरे तरण ताल के बारे में. दरअसल दुबई ने दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल तैयार कर लिया है. इसका नाम है डीप डाइव दुबई.  इस पूल की गहराई 60.02 मीटर है. वहीं इसमें 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी आता है जो ओलंपिक साइज के छह स्विमिंग पूल्स के बराबर है.
दुनिया का यह सबसे गहरा पूल विशाल सीप के आकार का है. 1,500 वर्गमीटर में फैले इस पूल में एक डाइव शॉप, गिफ्ट शॉप और 80 सीटों वाला रेस्टोरेंट भी है. ये पूल दुबई के पास नाद अल शेबा इलाके में है. डीप डाइव दुबई की पब्लिक बुकिंग्स जुलाई से शुरू हो चुकी है,इस विशाल तरण ताल को  गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने  दुनिया के सबसे गहरा स्विमिंग पूल होने की मान्यता दे दी है. पूल में भरे हुए 14 मिलियन लीटर पानी को नासा  द्वारा विकसित की गई फिल्टलर टेक्नोलॉजी के जरिए हर 6 घंटे में फिल्टतर और सर्कुलेट किया जाता है. साथ ही डाइवर्स की सुविधा के लिए पूल के पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है.
इस खास तरण ताल  में 2 अंडरवॉटर ड्राय चेंबर भी हैं, जिनमें बैठकर स्विमिंग न जानने वाले लोग पूल का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे. इस पूल में एक अपार्टमेंट, गैराज भी है. इस पूल में एक अंडरवाटर फिल्म स्टूडियो भी है जिसमें एडिटिंग रूम, वीडियो वॉल मौजूद है. 56 अंडरवाटर कैमरा के साथ पूल में अलग-अलग मूड के लिए 164 लाइट्स लगाई गई हैं. दुबई के क्राउन प्रिंस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शानदार पूल का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को आमंत्रित किया. दुबई ने दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल तैयार कर लिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top