अदभुत पूल : दुनिया का सबसे घर पूल

परिवेश , 689

कभी कभी कोई निर्माण अदभुत और अपने करिश्माई निर्माण से काफी चर्चित हो जाती है . इनका आकर्षण न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करता है अपितु यह चर्चा का विषय बन जाता है .  दुबई में दुनिया कैा सबसे हगरा स्विमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है. इसका नाम डीप डाइव दुबई  रखा गया है. यह नाद अल शेबा एरिया में बनाया गया है. इस  पूल की गहराई रिकॉर्ड 60  मीटर यानि लगभग 200 फीट है, जो ओलंपिक साइज के छह स्विमिंग पूल्स के बराबर है. इसमें 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी आता है. इस पूल को जलमग्न शहर की तरह बनाया गया है. यानि इसके अन्दर एक शहर समाया हुआ है .
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इस पूल के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'डीप डाइव दुबई में एक पूरी दुनिया समाई हुई है . दुनिया के इस सबसे गहरे पूल  का आकार भी बेहद खास है. यह विशाल सीप के आकार का है. 1,500 वर्गमीटर में फैले इस इलाके में एक डाइव शॉप, गिफ्ट शॉप और 80 सीटों वाला रेस्तरां भी है जो इस साल के आखिर तक लोगों के लिए खुल जाएगा. इस खास पूल में  दो अंडरवॉटर ड्राय चेंबर भी हैं, जिनमें बैठकर लोग पूल का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे. 56 अंडरवॉटर कैमरे पूल को हर एंगल से कवर करते हैं.साथ ही पूल में मूड लाइटिंग भी लगी हुई है.
पूल में भरे हुए 14 मिलियन लीटर पानी को नासा, अमेरिका  द्वारा विकसित की गई सिलिसियस वॉल्के नो रॉक  फिल्ट र टेक्नॉललॉजी के जरिए हर 6 घंटे में फिल्टलर और सर्कुलेट किया जाता है. साथ ही डाइवर्स को आरामदायक वातावरण देने के लिए पूल के पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है.
फिलहाल 'डीप डाइव दुबई' पूल में केवल आमंत्रित लोग ही जा सकते हैं. इसके लिए पब्लिक बुकिंग जुलाई के अंत में शुरू होगी. इसके लिए पूल की वेबसाइट पर जाकर 10 साल और उससे ज्या दा उम्र के लोगों के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी.

 

Related Articles

Comments

Back to Top