अदभुत होटल : अंडरग्राउंड होटल अमरेन्द्र सहाय अमर
परिवेश Jun 27, 2021 at 11:58 PM , 609दुनिया में एक से एक होटल पाए जाते हैं . यह अदभुत और अजीबोगरीब होते है आज हम एक ऐसे ही होटल के बारे में बताने जा रहे है जो अंडरग्राउंड होटल है यानि ज़मीन के अन्दर बना होटल. चीन के शंघाई में एक ऐसा 18 मंजिला होटल है, जिसका 16 फ्लोर जमीन के नीचे और केवल दो फ्लोर ही जमीन के ऊपर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा होटल है जो जमीन के अंदर बना है. आपको बता दें कि इस होटल के सबसे नीचे वाले दो फ्लोर पानी के अंदर हैं. इस अंडरग्राउंड होटल को बनाने में करीब 10 साल का समय और 2000 करोड़ रुपये की निर्माण लागत आई थी .
वैसे आमतौर पर किसी होटल या इमारत की ऊंचाई के बारे में बात की जाती है, लेकिन शंघाई में बना ये होटल अपनी गहराई के लिए जाना जाता है। 88 मीटर गहरे इस होटल का नाम इंटरकंटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड और शिमाओ क्वैरी होटल रखा गया है.
नेशनल जियोग्राफिक ने इस होटल को दुनिया की करिश्माई आर्किटेक्चर की संज्ञा दी है. आपको बता दें कि इस होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने डिजाइन किया है. इस होटल के सुइट में ठहरने के लिए एक रात का किराया करीब 35 हजार रुपये है.
इस होटल को जहां बनाया गया है, वहां पहले एक खाली पड़ा बड़ा गड्ढा हुआ करता था. आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने कहा कि उन्हें इसे डिजाइन करते हुए शहर और प्रकृति के बीच के रिश्ते को बेहतर करने का एक बढ़िया आइडिया मिला. शिमाओ क्वैरी होटल के केवल दो फ्लोर ही जमीन के सतह से ऊपर हैं, बाकी 16 फ्लोर जमीन के नीचे हैं. इतना ही नहीं इस होटल के सबसे नीचे के दो फ्लोर तरह झील में डूबे हुए हैं। इस अनोखे होटल में 336 रूम, रेस्त्रां, रॉक क्लिंबिंग, बंजी जंपिंग के अलावा और भी कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं.
क्वैरी होटल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर कमरों से झरना का व्यू मिल सके. ये होटल सोंगजियांग स्थित स्थानीय होंगकियाओ एयरपोर्ट से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां पर प्रकृति के सौंदर्य के साथ बंजी जम्पिंग और रॉक क्लाइंबिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है. अपने अदभुत वास्तु के कारण आज यह होटल चर्चा में है. लोग यहा ठहरने में अपनी शान समझते हैं .































Comments