हाईकोर्ट ने बिकरू कांड की एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

जनपत की खबर , 426

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। इलाहबाद हाईकोर्ट ने बिकरू कांड की एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस की बेंच ने याचिका करते हुए याचिकाकर्ता पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की बिकरु कांड की SIT रिपोर्ट और गैंगस्टर जय बाजपेयी पर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया। सीजे संजय यादव और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की कोर्ट ने याचिका को पीआईएल मानने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट शासन में दाखिल हो गई है, तो याची का इसमें क्या स्वार्थ है। यह याचिका व्यक्तिगत हित में दायर की गई है। कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का हुक्म सुनाया।

Related Articles

Comments

Back to Top