विश्व योग दिवस : आनंदी बेन पटेल और स्वतंत्र देव सिंह समेत कई मिनिस्टरों ने किया योगाशन

जनपत की खबर , 382

लखनऊ।
विश्व योग दिवस पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगाशन किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर किया योगाभ्यास किया है। योगाभ्यास करने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री के योग दिवस के उद्बोधन पर भी चर्चा की है।

योगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। योग और उसके महत्व को समझते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के विधि और न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के जियामऊ स्थित कल्याण मंडप में योगासन किया। इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ढंग से दुनिया के सबसे बड़े मंच पर इस विषय को रखा और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज पूरा भारत और दुनियाभर के लोग इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। इससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिला है। भारतीय संस्कृति दोबारा पूरी दुनिया के मंच तक स्थापित हुई है। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि योगासन को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। इससे हमारा मन ठीक रहेगा और शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

*2015 में पहली बार मनाया गया विश्व योग दिवस*

21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए थे। योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top