*इन्क्यूबेशन की उड़ान से लिखी जाएगी यूपी के समूहों की महिलाओं की नई तक़दीर*

जनपत की खबर , 9

*आई आई एम लखनऊ के सहयोग से मिलेगी लखपति दीदी अभियान को नई रफ़्तार*


लखनऊ:27अगस्त 2026


 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश की महिलाओं  को 'लखपति दीदी' बनाने के संकल्प को मूर्तरूप  देने के लिए उत्तर प्रदेश में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व  व निर्देशन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन को एक और बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा तैयार किए गए इन्क्यूबेशन कार्यक्रम को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंज़ूरी दे दी है। डबल इंजन सरकार की इस दूरदर्शी सोच को अब भारतीय प्रबंध संस्थान आई आई एम लखनऊ के एंटरप्राइज़ इन्क्यूबेशन सेंटर जैसे देश के शीर्ष संस्थान का साथ मिलेगा, जो प्रदेश की ग्रामीण महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अत्यंत प्रभावी होगा। श्री मौर्य ने कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम न केवल उत्तर प्रदेश को महिला उद्यमिता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने वाली एक ऐतिहासिक पहल भी है।

यह प्रदेश की करोड़ों ग्रामीण महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। आज हमारे प्रदेश की महिलाएँ  आई आई एम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की विशेषज्ञता, कॉर्पोरेट अनुशासन और बाज़ार की समझ से जोड़कर उनके सपनों को नई उड़ान देने जा रही है। यह सुशासन और सामाजिक न्याय के मेल का एक अनुकरणीय उदाहरण है, जिसे अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत राज्यभर से करीब 150 उद्यमों को आई आई एम लखनऊ द्वारा पूरे 18 महीने तक संरचित इन्क्यूबेशन सहयोग दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला उद्यमों को ग्रांट एवं शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हर मेहनतकश महिला अपने हुनर को अवसर में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई राह बना सके।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक श्री अरूण कुमार ने बताया कि 
इच्छुक समूहों की महिला उद्यमी अपने नज़दीकी ब्लॉक मिशन प्रबंधन, ग्राम संगठन या क्लस्टर स्तरीय संघ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उद्यमों को ज़िला स्तर पर 'मॉडल एंटरप्राइज़' के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आसपास की हज़ारों अन्य महिला समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की भावना को गांव-गांव तक साकार करेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top