प्रवासी मजदूरों को एमएलसी ने बांटे पैकेट
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:54 PM , 412Banwarilal Kushwah
फिरोजाबाद। एमएलसी डा. दिलीप यादव द्वारा पूड़ी सब्जी के पैकेट बनवाकर प्रवासी मजदूरों को उसायनी रोड पर निकलने के दौरान बांटे गये। साथ ही पानी की व्यवस्था भी की है। इस संबंध में एमएलसी डा. दिलीप यादव ने बताया कि हम लोगों का प्रयास है कि ऐसे कोरोना काल में लाॅक डाउन के चलते जो बाहर के मजदूर अपने अपने घरों को जा रहे हैं, उनकी इतनी तो मदद हो जाये कि खाने को पूड़ी सब्जी और पीने को पानी मिल जाये। वैसे सरकार तो प्रयास कर ही रही है हमें भी अपना प्रयास करना है।































Comments